डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में चली लाठियां
भिंड| अमायन के गहेली में होली के दिन डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चलने का मामला सामने आया है।सतेंद्र पुत्र लीलाराम नागर ने पुलिस को बताया बुधवार की रात ग्यारह बजे वह भदौरिया के घर के बाहर डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी गांव के वीरे जाटव और धर्मवीर जाटव ने गालियां देना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। इसी तरह वीरेंद्र पुत्र बाबूनागर ने निक्की, लालराम जाटव और जितेंद्र जाटव के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।