तेज धूप निकली, दिन का पारा 10 बढ़कर 29 पर
रात का पारा 18 डिग्री दर्ज किया गया
होली पर्व के बाद मौसम में हो रहे बदलाव के कारण तेज धूप के साथ दिन और रात में बढ़ोतरी होने से लोगों को अब गर्मी का अहसास होने लगा है। गुरुवार को एक डिग्री उछाल के साथ अधिकतम तापमान 29 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभवना बनी हुई है।
गौरतलब है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री था, जो गुरुवार को बढ़कर 29 डिग्री हो गया। वहीं न्यूनतम पारा भी दो डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण लोगों को पहली बार लोग दिनभर गर्मी से परेशान होते दिखाई दिए। इसके अलावा रात के समय भी सर्दी का असर खत्म होने से लोग पंख चलाकर सोने लगे हैं।
मौसम में आए परिवर्तन से बढ़े मरीज
मौसम में हुए अचानक परिवर्तन से जिला अस्पताल सहित प्राइवेट क्लीनिक पर सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सीएमएचओ डॉ. अजीत मिश्रा का कहना है कि वर्तमान के मौसम में अल सुबह ठंडी हवा चल रही हैं। वहीं दिन के समय तेज धूप निकलने से मौसम गर्म हो रहा है। ऐसे मौसम में लोग वारयल बुखार की चपेट में आ रहे हैं।