पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सूर्या ने जीता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मालनपुर के सूर्या रोशनी प्रांगण में खेला गया फाइनल मैच

मालनपुर के सूर्या रोशनी प्रांगण में शनिवार को एचआर फोरम क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मुकाबला सूर्या रोशनी बनाम क्रॉम्पटन के बीच खेला गया। जिसमें क्रॉम्पटन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे सूर्या के खिलाड़ियों ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रन बनाए। इसके मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रॉम्पटन की टीम 19.1 बॉल में 95 रनों पर ऑल आउट हो गई। सूर्या ने यह 31 रनों से जीत लिया। विजेता टीम के शिवप्रताप सिंह ने 5 रन देकर चार ओवर में 5 विकेट झटके। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच तथा टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। गोदरेज के खिलाड़ी केआर प्रजापति को मैन ऑफ द बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।

टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि चंबल संभाग के एडीजीपी डीपी गुप्ता ने कहा कि मेनेजमेंट द्वारा खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अच्छा आयोजन किया गया है। भारत के प्रधानमंत्री भी योगा और खेल के माध्यम से लोगों को स्वस्थ्य रखने का प्रयास करते हैं। मेनेजमेंट का खेल के प्रति उत्साह अनोखी पहल है इससे अच्छी प्रतिभाएं सामने निखरकर आएंगी। यहां अच्छे ग्राउंड हैं इसलिए स्कूल व कॉलेजों के छात्रों के बीच भी मैच कराया जाएं जिससे उनमें खेल भावना बढ़े। इस अवसर पर एसडीओपी परमाल सिंह मेहरा, टूर्नामेंट के संयोजक भगवान सिंह वैस, थाना प्रभारी अशोक गौतम, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव प्रवीण अग्रवाल, सूर्या के वायस प्रेसिडेंट बीके बेहरा, सूर्या रोशनी के संजय सिंह कुशवाह, जमुना ऑटो के डीजीएम एनएमक्यू समशी, एचआर हेड महेंद्र सिंह, एचआर हेड मुकुल चतुर्वेदी, पीके शुक्ला, एसआरएफ संतोष पाठक, राजीव रंजन, गोदरेज अभिनाष मिश्रा, मनोज मिश्रा, सुप्रीमो के एचआर हेड योगेश चौहान, जीएमसी कॉलेज की प्रिंसिपल दीपा आहूजा आदि लोग मौजूद थे।

मालनपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल देखते एडीजीपी गुप्ता ।
खबरें और भी हैं...