- Hindi News
- National
- Bhind News Mp News Take Action Against Secretaries Who Do Not Go For Survey Of Crop Damage Collector
फसलों के नुकसान के सर्वे में नहीं जाने वाले सचिवों पर करें कार्रवाईः कलेक्टर
अटेर में हुआ आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम
जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों से प्राप्त आवेदनों को रजिस्टर में इंट्री करने के बाद उनकी इंट्री ऑनलाइन होनी चाहिए। कोई भी आवेदन पत्र बगैर ऑनलाइन के नहीं रहना चाहिए। यह बात शुक्रवार को अटेर में आयोजित हुए आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में कलेक्टर छोटे सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कही।
उन्होंने शिविर में तहसीलदार और जनपद सीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि सचिवों की जांच कराई जाए कि फसल सर्वे कार्य में कितने दिन से नहीं जा रहे है और जो सचिव सर्वे टीम के साथ सर्वे के लिए नहीं जा रहे है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य तीन वर्ग में किया जाए। जिसमें पहला वर्ग 25 से 33 प्रतिशत दूसरा 33 से 50 प्रतिशत तीसरा 50 से 100 प्रतिशत होना चाहिए।
शिविर के दौरान कलेक्टर छोटे सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने शासन द्वारा चलाई जा रही जल कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दीं। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत आईएस ठाकुर, अपर कलेक्टर अनिल कुमार चांदिल, एसडीएम अटेर अभिषेक चौरसिया, सीईओ जनपद विनीत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में बैठे ग्रामीण ।