- Hindi News
- National
- Mo News Mp News Teachers And Tehsildars Got Admission In The Board Examination By A Minute Delay
बोर्ड परीक्षा में एक मिनट देरी से पहुंचे छात्र-छात्राएं और शिक्षक तहसीलदार ने दिलाया दखिला
मौ के सरकारी माध्यमिक विद्यालय में हाईस्कूल का सेंटर बनाया गया है। गुरुवार को हाईस्कूल में गणित का पेपर देने पहुंचे 20 छात्रों को केंद्राध्यक्ष ने अंदर दाखिल नहीं होने दिया। सभी छात्र ग्रामीण इलाकों से पहुंचे थे और त्योहार की वजह से वाहन न मिलने से देरी एक मिनट की देरी से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। केंद्र के बाहर गेट बंद मिले तो छात्रों ने आवाज लगाई मगर शिक्षकों ने बच्चों को प्रवेश नहीं दिलाया। इस दौरान परीक्षा में ड्यूटी कर रहे शिक्षक संजय माझी भी विलंब से पहुंचे पर उनकी आवाज पर भी केंद्राध्यक्ष ने गेट नहीं खोले। तभी छात्रों का भविष्य बर्बाद होते देख कुछ मीडियाकर्मी वहां पहुंचे और उन्होंने तहसीलदार निशिकांत जैन को मामले से अवगत कराया।
बाद में तहसीलदार जैन ने केंद्र पर पहुंचकर सभी छात्रों के साथ शिक्षक को प्रवेश दिलाया। छात्र परीक्षा हॉल के अंदर 9 बजे दाखिल हुए थे। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि यह छात्र ओटी के लिए देरी से अंदर जाते हैं। मगर छात्रों से जब तहसीलदार ने देरी का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वाहन नहीं मिला था।
मौ में परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े छात्र-छात्राएं।