पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर में घुसकर महिला को छेड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिंड | रौन के वार्ड 12 जाटव मोहल्ला में एक महिला ने दो लोगों के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जाटव मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि वह अपने घर के आंगन में काम कर रही थी। तभी गांव के रिंकू जाटव और बहादुर सिंह जाटव आए और जबरदस्ती करने लगे। शोर मचाने पर आरोपी घर से भाग गए। इसी प्रकार मौ के इटायली गांव निवासी 55 साल की महिला ने पुलिस को बताया कि वह खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के विजय सिंह परिहार ने बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
खबरें और भी हैं...