पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तेज धूप निकलने से होने लगा गर्मी का अहसास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुधवार को दिन का पारा बढ़कर 280 पर पहुंचा

छह दिन पहले जिलेभर में हुई बेमौसम और ओलावृष्टि से मौसम अचानक ठंडा हो गया था। लोगों को सुबह-शाम सर्दी का अहसास होने लगा था। लेकिन बुधवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। पारा चढ़ने के साथ ही गर्मी के तेवर भी फिर से तीखे हो गए हैं। लेकिन बुधवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। पारा चढ़ने के साथ ही गर्मी के तेवर भी फिर से तीखे हो गए हैं। सुबह 11बजे तक जहां आसमान में हल्के बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। वहीं सुबह 11.30 बजे पर बादल छंट जाने के बाद निकली तेज धूप से लोगों को गर्मी का अहसास कराया।

गौरतलब है कि बुधवार को दिन के तापमान में 2 और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री था जो बुधवार को बढ़कर 28 डिग्री पर पहुंच गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से बढ़कर 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं तेज धूप के साथ दिनभर 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। वहीं मौसम जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के साथ दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

खबरें और भी हैं...