पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lahar News Mp News The Magistrates Were Giving Students The Information That The Children Said We Also Have To Be Like You

छात्रों को मजिस्ट्रेट दे रहे थे काूननी जानकारी बच्चे बोले- हमें भी आपकी तरह बनना है...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लहार में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

लहार के प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल में रविवार को विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्रों ने मजिस्ट्रेट के समक्ष न्यायाधीश बनने की इच्छा प्रकट की। बच्चों ने न्यायाधीश से कहा कि वह आपकी तरह पढ़ लिखकर लोगों के लिए न्यायप्रिय व्यक्ति बनना चाहते हैं। लहार न्यायालय के प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री राज भद्रसेन ने बच्चों से रूबरू होकर कानून से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने छात्रों को इस उपलब्ध तक पहुंचने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने का मूल मंत्र दिया। मजिस्ट्रेट संगप्रिया भद्रसेन ने कहा बच्चे देश का भविष्य हैं इस उम्र में अधिकांश छात्र रास्ता भटक जाते हैं। शिक्षा ही वह माध्यम है जिसे पूरी ईमानदारी से हासिल कर सफलता प्राप्त की जा सकती है । स्कूल के पब्लिक रिलेशन मैनेजर महेश श्रीवास्तव ने कहा कि भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर अवधेश सिंह, उत्तम कुमार मिश्रा, रामलोचन त्रिपाठी, बृजेन्द्र कुमार, ध्यानेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह आदि स्टाफ के सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे।

स्कूल में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में मौजूद छात्र ।
खबरें और भी हैं...