- Hindi News
- National
- Bhind News Mp News The Market Of Bajaria Was Destroyed On Diwali Turn Of Sadar Bazaar On Holi
दिवाली पर बजरिया का बाजार हुआ था चौपट, होली पर सदर बाजार की बारी
सदर बाजार में मिल जाता है ज्यादातर सामान
बजरिया में हुई तोड़फोड़ से दीपावली पर वहां बाजार पूरी तरह से चौपट हो गया था। वहीं अब होली पर सदर बाजार में सीवर लाइन की खुदाई शुरू होने से जहां राहगीरों को परेशानी हो रही है। वहीं व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का कहना था कि यही काम त्योहार बाद शुरू होता तो उनका व्यापार प्रभावित नहीं होता।
यहां बता दें कि सदर बाजार शहर का मुख्य बाजार है। होली के त्योहार पर रंग, पिचकारी से लेकर सभी प्रकार की जरूरतों के सामान के लिए लोग सदर बाजार अवश्य आती है। लेकिन इस समय सदर बाजार गोल मार्केट से हनुमान मंदिर तक खुदाई कर दी है, जिससे ओर का रास्ता बंद हो गया है। जबकि इससे पहले सितंबर 2019 महीने में बजरिया में अतिक्रमण हटाया गया था। सड़क तैयार नहीं किए जाने से दीपावली पर यहां का बाजार पूरी तरह से बंद रहा था। व्यापारियों के मुताबिक इस तोड़फोड़ से बजरिया में 10 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ था। वहीं अब होली पर सदर बाजार में दो दिन में 2 से 3 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित होने की अाशंका है।
सीवर खुदाई से व्यापारी नाराज, कहा- त्याेहार बाद कर लेते
इधर बजरिया में आज भी गंदा पानी पी रहे लोग
भले ही बजरिया की सड़क को नगरपालिका ने आवागमन लायक बना दिया गया हो। लेकिन आज भी बजरियावासी पिछले छह महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है। वजह यह है कि अतिक्रमण विरोधी मुहिम में हुई खुदाई के दौरान पानी की पाइप लाइन फूट गई थी, जिन्हें अब तक ठीक नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे इस संबंध में कई बार नगरपालिका में शिकायत कर चुके हैं।
काम रोक नहीं सकते
- सुरेंद्र शर्मा, सीएमओ, भिंड
गंदा पानी बताते क्षेत्र के लोग।