पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mo News Mp News The Message Of Cleanliness Given Amidst Laughter Said Keep Cleanliness Outside The House As Well

हंसी ठिठौली के बीच दिया सफाई का संदेश कहा- घर के साथ बाहर भी रखें स्वच्छता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अकोड़ा में अनोखे ढंग से लोगों को किया जागरूक

नगरीय क्षेत्र अकोड़ा में समाजसेवी युवाओं ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। कचरा गाड़ी में खड़े होकर ग्रामीणों ने ड्रामा सीन किया और नगर वासियों को खुले में सड़कों पर कचरा डालने के दुष्परिणाम बताए।

सैकड़ों की संख्या में होली उत्सव के दौरान युवाओं ने गांव में युवक को गधे पर बिठाकर यह संदेश दिया कि गंदगी करने वालों के खिलाफ इस तरह का सलूक किया जाएगा। लोगों को बताया गया कि जिस प्रकार प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का काम कर रहे हैं उसी प्रकार हम सभी का कर्तव्य है कि उनके इस प्रयास में सहयोग देकर नगर को सुंदर बनाने में योगदान निभाएं। स्वच्छता मिशन के तहत लोगों ने गलियों में घूमकर रैली निकाली और यह बताने का प्रयास किया कि होली के उत्सव पर भी गंदगी न फैलाएं। इस अवसर पर आकाश प्रजापति, पुनीत शर्मा, आशीष यादव, नरेंद्र यादव, झल्लू यादव, अन्ना आदि लोग मौज्ूद थे।

अकोड़ा में कचरा गाड़ी में ड्रामा कर स्वच्छता का संदेश देते युवा ।
खबरें और भी हैं...