पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mo News Mp News The Office Of The Harsi Canal Project Remains Deserted The Sdo Does Not Stay Far Away From The Helper

हरसी नहर परियोजना का कार्यालय रहता है सूना, एसडीओ तो दूर हेल्पर तक नहीं ठहरते

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कार्यालय में अधिकारियों के न मिलने से मायूस लौट जाते हैं किसान

मौ में मेहगांव रोड पर बना हरसी नहर परियोजना विभाग के कार्यालय में अधिकारी नहीं ठहरते हैं। किसान समस्याएं लेकर आते हैं लेकिन दफ्तर में स्टाफ न मिलने के कारण मायूस होकर लौट जाते हैं। शुक्रवार को कई किसान इस तरह से लौट गए। कार्यालय में केवल चौकीदार सुरेश सिंह तोमर बैठे थे। यहां बता दें कि 10 साल पहले करोड़ों रुपए की लागत से सिंचाई विभाग ने रेस्ट हाउस बनाकर स्टाफ की नियुक्ति की थी। लेकिन कोई भी कार्यालय पर नहीं आता है। डबरा के हरसी डैम से शीतला माता मंदिर नहर में पानी इसी साल शुरू किया गया है। हालांकि किसानों ने इसका विरोध कर नहर रुकवा दी है क्योंकि उनकी मांग है कि पानी आगे तक जाए। ऑफिस के साथ ही विभाग का रेस्ट हाउस बना है। किसान जयसिंह, रामसिंह, सीमाराम, भंवरसिंह आदि का कहना है कि विभाग के अधिकारी एकाध बार आते हैं।

खबरें और भी हैं...