- Hindi News
- National
- Mihona News Mp News The Water Offered To Lord Balaji Is Stored In The Tank So That There Is No Waste Of Water
भगवान बालाजी पर चढ़ाया गया जल कुंड में होता है संग्रहित, ताकि पानी की बर्बादी न हो
मिहोना के बालाजी सूर्य मंदिर परिसर में रंगपंचमी के लिए लगाया गया विशाल मेला
मिहोना के ऐतिहासिक बालाजी सूर्य मंदिर में रंगपंचमी के अवसर पर शनिवार को मेला का उद्घाटन किया जा रहा है। मंदिर की मान्यता है कि यहां भक्तों को शारीरिक रोगों से मुक्ति मिलती है। भगवान पर चढ़ाया गया जल एक कुंड में संग्रहित होता है। लोग पहले सूर्य भगवान के दर्शन करते हैं फिर जिस व्यक्ति को कुष्ठ या चर्मरोग है वह इस जल का स्पर्श करता है। मंदिर के महंत रामदास महाराज बताते हैं कि भक्त आस्था लेकर आते हैं और यहां से निरोगी होकर घर जाते हैं।
मिहोना मंदिर परिसर में सौ साल पहले महंत हरिदास महाराज ने मेले शुरु किया था। ऐसा बताया जाता है कि तब खरीदारी के लिए आसपास कोई बाजार नहीं था। विशेषकर महिलाओं को खरीदारी के लिए पुरुषों पर निर्भर रहना पड़ता था जिसे देखते हुए महाराज ने पहली बार व्यापारियों से अनुरोध कर मेले की शुरुआत की थी। उसके बाद यह परंपरा थमी नहीं और प्राचीन काल से रंग पंचमी के दिन 20 दिन के लिए मेला लगाया जाता है। मेला में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया आदि शहरों से करीब 500 व्यापारी अपनी दुकानें सजाते हैं। शुक्रवार को परिसर में सभी दुकानें सजा ली गई हैं जिसका उद्घाटन रंगपंचमी के दिन नगर परिषद अध्यक्ष डॉ रेनू शिवमोहन सिंह करेंगे।
मिहोना सूर्य मंदिर परिसर में मेला के लिए सजी दुकानें ।