पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News The Young Man Was Walking On The Track With A Lead In His Ear Hit The Train Died

कान में लीड लगाकर ट्रैक पर घूम रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आया, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिंड| फूप थाना क्षेत्र के ग्राम पाली से गुजरे भिंड इटावा रेलवे ट्रैक पर एक युवक कान में ईयर फोन लगाकर टहल रहा था। तभी पीछे से आई ट्रेन ने उसे कुचल दिया। घटना मंगलवार की सुबह 11.10 बजे की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है। बृजमोहन (45) पुत्र विशंभर ओझा निवासी पाली ने बताया कि मंगलवार की सुबह 11 बजे भिंड इटावा रेलवे ट्रैक पर पाली के पास ट्रेन ने मुकेश उर्फ भूरे (18) पुत्र बृजमोहन ओझा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुकेश कान में ईयर फोन लगाकर गाना सुनते हुए ट्रैक पर टहल रहा था, तभी ट्रेन ने कुचल दिया।
खबरें और भी हैं...