घर के बाहर खड़ी बाइक पार कर ले गए चोर
भिंड|कोतवाली थाना क्षेत्र की शिक्षक कॉलोनी निवासी अभिषेक (28) पुत्र रमेश राजौरिया ने बताया कि उनकी बाइक एमपी 30 एमके 9430 रविवार की दोपहर तीन बजे घर के बाहर खड़ी थी, तभी अज्ञात चोर उसे चुरा ले गए। इससे एक दिन पहले शनिवार की शाम पांच बजे बरासों में चल रहे पंचकल्याण में शामिल होने गए शहर के गीता भवन वाली गली निवासी अमित पुत्र बेनीराम राठौर की स्कूटी क्रमांक एमपी 30 एमजी 4798 को अज्ञात चोर चुरा ले गए। कोतवाली और बरासों पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।