पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Malanpur News Mp News Thousands Of Women Mobilized For Their Rights Dinesh

अपने अधिकारों के लिए हजारों महिलाओं ने मिलकर किया था आंदोलनः दिनेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मालनपुर और दबोह में आंगनबाड़ी केंद्रों पर मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक मजदूर आंदोलन से उपजा है। इसका बीजारोपण 1960 में हुआ था जब 15 हजार महिलाओं ने नगर-शहर में मार्च निकालकर अपने अधिकारों के लिए व्यापक प्रदर्शन किया। इसमें महिलाओं को मतदान करने के अधिकार को भी शामिल किया गया था। आंदोलन के एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया। बाद में इसे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का दर्जा दिया गया। यह बात मालनपुर क्षेत्र के संगवारी गांव में महिला दिवस कार्यक्रम में सूर्या फाउंडेशन के दिनेश कुमार ने कही।

इधर दबोह के ग्राम पंचायत बड़ा गांव नंबर 2 में आंगनबाड़ी केंद्र पर ग्रामीण व समूह की महिलाओं के बीच अवध समाज सेवा समिति चढ़रौआ द्वारा महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसकी अध्यक्षता समूह की अध्यक्ष चन्द्रराजा शाक्यवार ने की। कार्यक्रम में अजमेर सिंह कौरव, वीरेंद्र सिंह कौरव, सुनील आदि मौजूद रहे।

बड़ा गांव में महिला दिवस पर कार्यकर्ता को सम्मानित करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...