- Hindi News
- National
- Lahar News Mp News Three Day Swastha Shanti Mahayagya And Vedakha From Tomorrow
तीन दिवसीय स्वस्ति शांति महायज्ञ एवं वेदकथा कल से
सुरपुरा | सुरपुरा में आर्य समाज के आश्रम पर स्वस्ति शांति महायज्ञ एवं वेदकथा का तीन दिवसीय आयोजन 16 मार्च से शुरू होने जा रहा है। धर्म के आयोजन में सुबह 8 बजे से महायज्ञ किया जाएगा। जबकि वेद कथा दोपहर बारह बजे से शुरू होगी। अंतिम दिवस यज्ञशाला का भूमिपूजन भी किया जाएगा। आयोजक रामसुदेश शर्मा, भद्रपाल सिंह भदौरिया, अरुण सिंह, श्रीकृष्ण शर्मा, वानप्रस्थ केशवमुनि, सुरेंद्र सिंह भदौरिया ने वक्ताओं से आग्रह किया है कि वह सोमवार से प्रतिदिन निर्धारित समय पर आश्रम में पहुंचकर धर्म का लाभ लें। जिसमें आर्य समाज के विद्वानों द्वारा लोगों को सत्य एवं ईश्वर तक पहुंचने के लिए प्रवचन दिए जाएंगे।