पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Malanpur News Mp News Three Out Of 8 Hand Pumps Are Right Those Who Are Right Were Captured By The Domineering Selling Water

8 में से तीन हैंडपंप सही, जो ठीक हैं उन पर पर दबंगों ने कर लिया कब्जा, बेच रहे पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मालनपुर में पानी की समस्या का स्थायी समाधान न होने से लोगों में नाराजगी

मालनपुर में एक बार फिर पानी का संकट गहरा गया है। पेयजल योजना पहले से ही बंद है अब मोहल्लों में लगे सरकारी हैंडपंपों पर दबंगों ने कब्जा कर कनेक्शन बांट दिए हैं। लोगाें को प्रति महीने 500 रुपए देकर घर का पानी भरना पड़ता है। ग्राम खुमान का पुरा में 8 हैंडपंप लगे हैं जिसमें केवल 3 सही हैं। रहवासियों का कहना है कि गर्मी का सीजन शुरू होने जा रहा है ऐसे में पानी का संकट अभी से बढ़ गया है। शिक्षक मनोज गौड़ ने बताया कि खराब हैंडपंपों को सुधारने के लिए पीएचई के कर्मचारी नहीं आते हैं । कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया है पर पानी की समस्या को लेकर प्रयास नहीं किए गए हैं। युवा नेता सुरेंद्र सिंह गौड का कहना है कि हैंडपंपों से गंदा पानी निकलता है। जिससे लोगों में पेट संबंधी बीमारियां हो रही हैं।

70 लाख की योजना बंद

हरिराम पुरा निवासी रामप्रसाद राजौरिया ने बताया कि गांव में 12 से 15 हैंडपंप हैं जिसमें 7 हैंडपंप खराब पड़े हैं। पानी के संकट से ग्रामवासियों को हर साल गर्मियों में जूझना पड़ता है। यहां पानी की सुविधा के लिए प्रशासन ने 70 लाख रुपए की लागत से योजना स्थापित की थी जो विभाग की लापरवाही के कारण सालों से बंद है। इसका फायदा निजी पंप संचालकों द्वारा उठाया जा रहा है । लोगों को एक हजार लीटर पानी का ड्रम 40 रुपए में खरीदना पड़ता है। जबकि अधिकांश लोग कनेक्शन और केन खरीदकर पानी पी रहे हैं। वैसे तो नगर में पानी की पाइप लाइन बिछी हैं पर लोगों को नलों से पानी नहीं मिला है।

खुमान का पुरा में हैंडपंप खराब ।
खबरें और भी हैं...