पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News Tourists Will Be Able To Enjoy Horse Racing With Boating In Ater

अटेर में बोटिंग के साथ घुड़़सवारी का मजा ले सकेंगे सैलानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला प्रशासन अब अटेर को पर्यटन के रूप में विकसित करने जा रहा है, आने वाले समय में यहां पर घूमने के लिए आने वाले सैलानी घुड़सवारी,ऊंट सवारी सहित नदी में बोटिंग का मजा लेने के साथ डॉल्फिन और घड़ियाल प्वाइंट को देख सकेंगे। शुक्रवार को कलेक्टर छोटे सिंह ने जिला पुरातत्व अधिकारी वीरेंद्र पांडे के साथ पर्यटन प्वाइंट विकसित किए जाने के लिए भ्रमण किया।

साथ ही उन्होंने ऐतिहासिक किले के अलावा खैराट के डैम, पार्क आदि का अवलोकन किया।शुक्रवार दोपहर कलेक्टर छोटे सिंह जिला पुरातत्व अधिकारी वीरेंद्र पांडे, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, जनपद सीईओ विनीत त्रिपाठी और समाजसेवी अशोक तोमर के साथ अटेर किले पर पहुंचे। किले का भ्रमण करने के बाद कलेक्टर ने किले से बाहर आने के बाद पैडल बोटिंग के लिए तालाब निर्माण के लिए चंबल नदी और किले के पास चार से पांच जगह देखीं। उसके बाद वे चंबल किनारे बसे गांव नावली वृंदावन जग्गा पर पहुंचे। उन्होंने जगह को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को पर्यटन के लिए इस जगह को विकसित करने निर्देश दिए।

एक माह में बनेगा प्रोजेक्ट

पर्यटन के रूप में अटेर को विकसित करने का प्लान तैयार किया जा रहा है। जिसको पूरा होने में एक माह का समय लगेगा। जिसके बाद मंजूरी के लिए रिपोर्ट भोपाल भेजी जाएगी। वीरेंद्र पांडेय, जिला पुरातत्व अधिकारी

बाग-बगीचे भी बनेंगे

जिला पुरातत्व अधिकारी वीरेंद्र पांडे ने बताया कि अटेर चंबल नदी के बीहड़ में बसा हुआ है। इस कारण से यहां पर लोग घूमने के लिए कम आते हैं। इस क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने का प्रशासन की ओर से प्लान तैयार किया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर ने चंबल नदी के किनारे भ्रमण करते हुए जगह देखी हैं। पर्यटन स्थल के रूप में जब अटेर में बाग-बगीचे बनाए जाएंगे, साथ ही नदी के किनारे सैलानी घुड़सवारी और ऊंट की सवारी का मजा ले सकेंगे।

चंबल नदी के किनारे टूरिज्म प्लान के लिए निरीक्षण करते कलेक्टर।
खबरें और भी हैं...