पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर में व्यापार मेला कल से होगा शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेले का शुभारंभ विधायक करेंगे

भिंड| शहर का 64 साल पुराना व्यापार मेला इस बार 14 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका ने तैयारी पूरी कर ली है। मेले का शुभारंभ विधायक संजीव सिंह कुशवाह सहित नगरपालिका अधिकारियों के द्वारा किया जाएगा।

इस बार भिंड व्यापार मेले में 450 दुकानें लगेंगी। वहीं मनोरंजन के लिए टोरा-टोरा, कटर पिल्ला, स्केटिंग कार,ब्रेक डांस,नाव,हवाई झूला ड्रेगन,सलाम्बो,मिक्की बाउंस,ट्रेन समेत 14 से अधिक छोटे-बड़े झूले लगेंगे। वहीं मौत का कुआं जादूगर का शो भी मेला में चलेगा। इसके अलावा मेले में घूमने के लिए आने वाले सैलानियों को नगर पालिका की ओर से पेयजल, शौचालय, सफाई, सुरक्षा की व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका की ओर से कार्य योजना तैयार की गई है।

मेले में 15 मार्च से शुरू होने वाली सात दिवसीय रामलीला 16 मार्च से शुरू होगी, जो 21 मार्च तक चलेगी। इसी क्रम में 22 से 23 मार्च तक दंगल, 24 से 26 मार्च तक नौटंकी कार्यक्रम, 28 से 30 मार्च तक कबड्डी, 2 अप्रैल को स्थानीय कवि सम्मेलन, 5 अप्रैल को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 6 अप्रैल मुकाबले ए कब्बाली, 10 से 12 अप्रैल तक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं 13 अप्रैल को मेले का समापन होगा।
खबरें और भी हैं...