- Hindi News
- National
- Bhind News Mp News Transport Minister39s Assurance To Mp Will Consider Connecting Chambal Express Way To Bhind
सांसद को परिवहन मंत्री का आश्वासन, चंबल एक्सप्रेस वे को भिंड से जोड़ने पर करेंगे विचार
दिल्ली में सांसद संध्या राय ने की परिवहन मंत्री से मुलाकात
चंबल एक्सप्रेसवे के मामले को लेकर सांसद संध्या राय की शुक्रवार को दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन, राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान मंत्री गड़करी ने सांसद राय से भिंड को चंबल एक्सप्रेस वे से जोड़ने की बात कही।
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को सांसद संध्या राय की मुलाकात दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से हुई। मुलाकात के दौरान सांसद संध्या राय ने कहा कि चंबल एक्सप्रेसवे से भिंड को जोड़े जाने को लेकर स्थानीय लोग भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। साथ ही लोगों द्वारा प्रोजेक्ट से भिंड को जोड़ने की लगातार मांग की जा रही है। मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि चंबल एक्सप्रेस वे का मामला मेरी नजर में हैं। इस प्रोजेक्ट में भिंड को जोड़ने को लेकर जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे। साथ ही इस मामले पर एक बार फिर से विचार किया जाएगा।
दिल्ली में परिवहन मंत्री से मुलाकात करतीं सांसद संध्या राय।