- Hindi News
- National
- Phuph News Mp News Uprooting Of 5 Km Asphalt Road Forced The Driver To Travel 10 Km
5 किमी की डामर रोड उखड़ने से 10 किमी का चक्कर लगाने को मजबूर वाहन चालक
परा से सुरपुरा तक ओवरलोड वाहनों से जर्जर हुई पक्की रोड
परा से सुरपुरा के लिए करीब छह किमी लंबा मार्ग अब पूरी तरह से जर्जर हो गया है लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। मार्ग पर जगह-जगह हुए गड्ढे वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ा रहे हैं। जिस पर आए दिन वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं।
रोड किनारे बसे आधा दर्जन गांव के लोगों ने रोड निर्माण के लिए शासन व प्रशासन के अधिकारियों से गुहार लगाई है। लेकिन सड़क निर्माण को लेकर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा रही है। मार्ग पर जगह-जगह हुए गड्ढे से वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। जिसकी वजह से वह गड्ढों का शिकार हो जाते हैं। इस पूरे मार्ग पर डामर पूरी तरह से उखड़ गया है। आसपास के ग्रामीण इसी मार्ग से होकर अटेर, सुरपुरा, फूप, कोषण, मनैपुरा, क्यारीपुरा, बिजौरा, चिलोंगा, किशूपुरा सहित आदि गांवों के लिए आवागमन करते हैं। लेकिन रोड जर्जर होने से उन्हें अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लग जाता है। रोड पर ढाई साल पूर्व भारी ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया था। मालूम हो कि इस मार्ग से होकर रेत व गिट्टी के बढ़ते परिवहन की बजह से यह प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन मार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी नहीं हुई। दिन में पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर रात के अंधेरे में इस मार्ग से भारी वाहनों का तांता लगा रहता था। जिसके कारण यह मार्ग जल्द ही गड्ढों में तब्दील हो गया।
परा से सुरपुरा तक का 5 किमी मार्ग जर्जर ।