गोरमी व दबोह में स्टैंड नहीं सड़क पर खड़े हो रहे वाहन
गोरमी| दबोह और गोरमी में वाहनों की बढ़ती संख्या को नियंत्रण में करने के लिए नगर परिषद अभी तक बस स्टैंड की जमीन नहीं तलाश सकी है। सवारी वाहनों को मजबूरन सड़क पर अपने वाहन आड़े-तिरछे खड़े करके लोगों को बैठाना पड़ता है। गौरतलब है कि नगर में एक सैकड़ा से अधिक छोटे-बड़े वाहनों में करीब एक हजार से अधिक लोग हर रोज भिंड, ग्वालियर, लहार सहित अन्य स्थानों के लिए सफर करते हैं। जिसके लिए बस स्टैंड की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। बस संचालक अपनी बसों को मनचाही जगह पर रोककर सवारियां भरते हैं।