गोहद रेलवे स्टेशन पर पानी की असुविधा
गोहद| गोहद रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोनी स्टेशन पर भी पीने के पानी से लेकर रात में बिजली की समुचित सुविधा नहीं है। यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां और न छाया के लिए टीनशेड की पर्याप्त व्यवस्था है।
गौरतलब है कि सोनी स्टेशन से हर रोज हजारों लोग ग्वालियर, इटावा, भिंड, कोटा और इंदौर के लिए सफर करते हैं, जिन्हें सुविधाओं से विंचित रखा गया है। रेलवे प्रशासन को इस संबंध में कई बार अवगत कराया गया है, मगर सुविधाओं के नाम पर महज आश्वासन देकर लोगों को संतुष्ट किया जा रहा है। दूसरी ओर गोहद रेलवे स्टेशन पर खारे पानी की समस्या से यात्री बोतल व पाउच से प्यास बुझाने को मजबूर हैं।