पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhind News Mp News Water Released In Canals Without Repair Became A Headache For Farmers

बिना मरम्मत के नहरों में छोड़ा पानी किसानों के लिए बना सिरदर्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेतों में खड़ी फसल एक ओर ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गई है वहीं अब नहरों की मरम्मत किए बिना उनमें पानी छोड़ा जा रहा है जो उपयोग में आने की बजाय किसानों के लिए सिर दर्द बनता जा रहा है। विगत दिनों दौनियापुरा और अकोड़ा क्षेत्र के किसानों ने शिकायत की कि उनकी फसल में नहरों से पानी भर गया है। जिसका कारण है कि नहरों की सफाई के लिए सिंचाई विभाग ने अध्यक्षों को बजट नहीं दिया है। कहीं पुलिया टूटी हैं तो कहीं फाटक उखड़ गए हैं। ऐसे में नहर में जब पानी छोड़ा जाता है तो वह तेज प्रवाह के साथ चलता है।

राऊपुरा गांव के पास टू-एल नहर में लगा फाटक टूट गया है। जिससे भारी बारिश या बाढ़ की स्थिति में सिंचाई विभाग के कर्मचारी पानी नहीं रोक पाएंगे। इसी फाटक से थ्री-एल नहर में भी पानी छोड़ा जाता है। ऐसी स्थिति में यदि नहर में पानी का प्रवाह कम रहता है तब भी एक ओर का पानी बंद नहीं होगा। किसानों ने इस समस्या की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की है पर ध्यान नहीं दिया है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह पटेल का कहना है कि हमने भिंड में ईई को लिखित में शिकायत की है कि नहरों की सफाई कर मरम्मत कराई जाए। लेकिन हमारे पास बजट नहीं आया है जिसके कारण पुलिया की मरम्मत नहीं हो पा रही है। सफाई के अभाव में छोड़ा गया पानी किसानों की फसल में भर जाता है।

खेतों पर पहुंचने के लिए लगा रहे चक्कर

नहर की पुलिया टूट जाने के कारण ग्रामीणों का खेतों पर जाने का रास्ता बंद हो गया है। किसान गांव का चक्कर काटकर अपने खेतों पर पहुंच पाते हैं। रात के वक्त कोई अनजान व्यक्ति अगर इस रास्ते से निकलता है तो वह सीधे नहर में चला जाता है। वाहन पूरी तरह से बंद हो गए हैं। लोग पैदल भी नहीं निकल पा रहे हैं। जब बारिश होती है तब लोगों की परेशानी अधिक बढ़ जाती है। स्थिति यह है कि नहर की एक पार धस गई है जिससे भारी बारिश के दौरान गांव में बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं। समस्या को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया है मगर जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय ग्रामवासी गिर्राज सिंह गुर्जर का कहना है कि मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की है पर पुलिया निर्माण के लिए प्रयास नहीं किए गए हैं।

राऊपुरा में टूटी पुलिया से निकलता ग्रामीण ।
खबरें और भी हैं...