पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambah News Mp News When The Child Was Accused Of Slapping Stabbed The Knife The Accused Absconded

बच्चे को चांटा मारने का उलाहना दिया तो चाकू घोंपा, आरोपी फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बच्चे को चांटा मारने का उलाहना देने गए वृद्ध को सामने रहने वाले आरोपी युवक ने चाकुओं से गोद दिया।

जानकारी के अनुसार रामनरेश सिंह तोमर निवासी चुसलई हाल लेन रोड अंबाह के घर के सामने भोला पुत्र खेमसिंह तोमर रहता है। शनिवार को रामनरेश के परिवार का बच्चा रामअवतार दरवाजे पर खड़ा होकर अपने दोस्त के साथ हंसी-ठिठोली कर रहा था। इसी दौरान भोला तोमर आया और बच्चे रामअवतार से कहा कि तू मुझे देखकर हंस रहा है। इतना कहकर भोला ने बच्चे को चार-पांच चांटे मार दिए। थोड़ी देर बाद रामनरेश घर आया तो बच्चे ने पूरी घटना उसे सुनाई। रामनरेश हाथ में लाठी लेकर इसका उलाहना देने के लिए जैसे ही भोला तोमर के दरवाजे पर पहुंचा तो आरोपी घर के अंदर से चाकू निकालकर लाया और रामनरेश के पेट में तीन-चार बार चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही रामनरेश जमीन पर जा गिरा, उसे मोहल्ले के लोग तत्काल अस्पताल ले गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अंबाह पुलिस ने घायल की पुत्रवधु लाडो प|ी लक्ष्मी नारायण की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...