कुप्रथाओं को दूर करना ही होगाः प्रजापति
प्रजापति समाज कल्याण समिति ने मनाया होली मिलन समारोह
समाज में फैली कुप्रथाओं को दूर करने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। साथ ही समाज में शिक्षा के स्तर को बढ़ना होगा। यह बात शुक्रवार को सुभाष नगर में प्रजापति समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में नगराध्यक्ष जगराम प्रजापति ने कही।
उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह हम सब एक-दूसरे से प्रेमभाव से मिलने के लिए मनाते हैं । लेकिन इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें समाज को जागरूक करने का काम भी करना होगा। समाज के अंदर फैली जो कुप्रथाएं हैं उनको मिटाने के लिए आगे आना होगा। समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं, जिससे वे पढ़-लिखकर समाज और देश की सेवा कर सकें। इस मौके पर नाथूराम प्रजापति, राम गोपाल, राजू उपाध्यक्ष , ब्रह्म दत्त, कमलेश फौजी, कंधई लाल, गप्पे प्रजापति, भगवान दास प, श्रीगोविंद, किशन, सुरेंद्र, राजेंद्र, चंद्रेश, शिरोमणि, आज्ञाराम , डॉ.सुदामा आदि मौजूद रहे।
मैथिल समाज का होली मिलन 15 को
विधायक संजीव सिंह कुशवाह द्वारा 14 मार्च को आयोजित होने वाला होली मिलनोत्सव कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। विधायक कुशवाह ने बताया कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते जिले के हजारों किसानों को काफी नुकसान हुआ है। अन्नदाता की इस परेशानी को देखते हुए होली मिलन समारोह कार्यक्रम निरस्त किया गया है। साथ ही किसानों को उनके नुकसान का पूरा मुआवजा मिले इसके लिए मैं पूरा प्रयास कर रहा हूं। इसी क्रम में ओझा मैथिल समाज कल्याण समिति द्वारा 15 मार्च को सुबह 11 बजे गिर्राज पैलेस विकास मार्केट में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
होली मिलन समारोह में लोकगीत गाते प्रजापति समाज के लोग ।