पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mo News Mp News Woman And Son Beaten By Entering Into Surrey Market Shop

सरे बाजार दुकान में घुसकर महिला व बेटे को पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिकरवारी बाजार में दोपहर की घटना, एसपी के दखल के बाद एफआईआर

पार्टनरों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत डीजीपी से करना एक महिला को महंगा पड़ गया। शिकायत व सार्वजनिक बेइज्जती से खिसियाए पार्टनरों ने अपने परिवार की महिलाओं के साथ सरे बाजार शिकायतकर्ता महिला व उसके बेटे को पीटा। महिला ने मौके से ही डायल-100 व सिटी कोतवाली पुलिस को फोन किए लेकिन कोई उसकी मदद को नहीं पहुंचा। बाद में एसपी डॉ. असित यादव के दखल के बाद पुलिस ने पीड़िता की एफआईआर दर्ज की।

जानकारी के अनुसार अरुण गुप्ता निवासी महावीरपुरा की सिकरवारी बाजार में दुकान है। इस दुकान में उसका बेटा सोमिल कंस्ट्रक्शन करा रहा था। इसी दौरान आरोपी गिरीशचंद्र गोयल अपने बेटे भरत गोयल व व्यावसायिक पार्टनर रामप्रकाश शर्मा सिकरौदा, कमल किशोर गुप्ता गर्ल्स स्कूल रोड के साथ दो महिलाओं को लेकर पहुंचे और सोमिल को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान सोमिल ने अपनी मां अरुणा को फोन करके मौके पर बुलाया तो आरोपियों ने महिलाओं के साथ उसके ऊपर हमला कर दिया और जमकर पीटा। सरे बाजार हो रही मारपीट के दौरान आसपास केे लोग भी तमाशबीन बने रहे। मारपीट से जख्मी महिला अरुण अपने बेटे सोमिल के साथ सिटी कोतवाली में रिपोर्ट लिखाने पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने अदम चेक काटकर घर जाने के लिए कह दिया। मामला जब एसपी डॉ. असित यादव तक पहुंचा तब कहीं जाकर कोतवाली पुलिस ने दुकान में घुसने की पीटने के बजाय सामान्य धाराओं में मारपीट का केस दर्ज किया।

मारपीट के शिकार मां-बेटे।
खबरें और भी हैं...