फोटो खींचने के विवाद पर महिला को पीटा
गोहद | गोहद के वार्ड 8 में फोटो खींचने से मना करने के विवाद पर दो लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पीडि़ता ने मामले की शिकायत थाने में की है। सविता प|ी संजय जाटव ने पुलिस को बताया शुक्रवार की दोपहर एक बजे अपने घर के बाहर बैठी थी तभी पड़ौस के विनीत जाटव और राजकुमारी जाटव से मोबाइल से फोटो खींचने के विवाद पर झगड़ा शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।