महिला ने ससुराल में फांसी लगाई, मौत
मुरैना | दोहरी गांव में रहने वाले जीलेन्द्र सखवार की प|ी कुसुमा ने शनिवार को अपनी मायके बरवाई में मां को फोन लगाकर कहा कि भईया सतीश काे भेजकर उसे होली पर मायके बुला लो। कुसुमा की मां ने अपनी समधिन से कहा कि उनकी बेटी को बरवाई भेज दो तो कुसुमा की सास ने कहा कि बहू गर्भवती है ऐसे में उसे मायके नहीं भेज सकते। सास के फिलहाल मायके नहीं भेजने से तनाव में आकर युवती ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात घर के कमरे में सीलिंग फैन से फंदा बनाकर उस पर झूल गई।