रोड पर खड़ी महिला को मैजिक वाहन ने टक्कर मारी, गंभीर
मेहगांव में मौ तिराहे पर हुआ हादसा
मेहगांव में मौ तिराहे पर खड़ी एक महिला को अनियंत्रित मैजिक ड्राइवर ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे महिला सिर के बल रोड पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देखकर चालक गाड़ी लेकर भाग गया। जानकारी के अनुसार चंद्रवती(40) प|ी अशोक मिश्रा निवासी पर्याय शुक्रवार की दोपहर 12 बजे झांकरी अपने रिश्तेदार के यहां से बाइक पर पति के साथ गांव जा रही थी। मेहगांव में तिराहे पर अशोक बाइक रोककर चंद्रवती को रोड पर खड़ा कर दुकान से गुटखा लेने चला गया। इसी दौरान भिंड की ओर से जा रही मैजिक क्रमांक एमपी 07 टीए 1711 ने रोड पर खड़ी महिला को टक्कर मार दी।
इधर बरही के पास नेशनल हाईवे 92 पर खड़े ट्रक में युवक ने अपनी बाइक से टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ओमवीर वाह जैतपुर के पास वीरपुर गांव में अपने साले की शादी में शामिल होने गया था। शुक्रवार की दोपहर दो बजे वह बाइक पर घर जा रहा था तभी बरही के पास खड़े ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।