पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gormi News Mp News Workers Should Not Be Confused Go Ahead With The Congress Ideology

कार्यकर्ता भ्रमित न हों, कांग्रेस की विचारधारा के साथ आगे बढ़ें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोरमी में कांग्रेस नेता राहुल सिंह ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

पार्टी के कार्यकर्ता भ्रमित न हों, इन सामंतवादी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दें। कांग्रेस की विचारधारा के साथ संगठन को मजबूत करने का प्रयास करें। यह बात गोरमी में जगतसिंह यादव के निवास पर गुरुवार को आयोजित बैठक में कांग्रेस नेता राहुल सिंह भदौरिया ने कही।

उन्होंने कहा पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं जो लंबे समय से अपनी आस्था के साथ कांग्रेस को सहेज रहे हैं। किसी भी व्यक्ति की बातों में आकर विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। अगर किसी कार्यकर्ता या पदाधिकारी को शिकायत है तो वह अपनी बात रखकर समाधान कर सकते हैं। बैठक में कांग्रेस के राजेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं उन्हें अपने विवेक से काम लेना चाहिए। जिस कांग्रेस में रहकर आपको पहचान मिली है उसके लिए निष्ठावान बनना होगा। नरेंद्र सिंह गुर्जर, अतरसिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव, जंडेल सिंह भदौरिया, जगतसिंह यादव, सोनू भदौरिया, निहाल सिंह, सुभाष दीक्षित, जंडेल सिंह भदौरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर मालनपुर कांग्रेस कमेटी के पूर्व नगर अध्यक्ष परमाल सिंह तोमर कहा है कि ज्योतिदित्य सिंधिया के भाजपा में जाने से चंबल संभाग में कांग्रेसियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जिला अध्यक्ष कांग्रेस जय श्री राम बघेल के नेतृत्व में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर मुलाकात अध्यक्ष के निर्देशन में नवनीत बनाकर विधानसभा क्षेत्र में कार्य करने के लिए जनता की सुविधा के लिए मेहनत करें।

गोरमी में आयोजित बैठक में शामिल हुए कांग्रेसी।
खबरें और भी हैं...