विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस: प्रदर्शनी 15 को
भिंड| विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन 15 मार्च को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। यह कार्यक्रम कलेक्टोरेट सभागार में होगा। इसमें उपभोक्ताओं को जागरूक करने संबंधी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही अन्य कार्यक्रम होंगे। कलेक्टर छोटे सिंह ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से उपभोक्ताओं को अपने विभाग से संबंधित जानकारी देने के लिए निश्चित समय पर उपस्थित होने को कहा है।