आपकी सरकार आपके द्वार शिविर आज
भिंड| आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन 13 मार्च को सुबह 10 बजे कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास विस्तार अधिकारी अटेर में आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी कलेक्टर छोटे सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में सभी प्रशासनिक विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का निराकरण मौके पर करेंगे।