पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohad News Mp News Youth Kidnapped And Looted People Surrounded The Police Station

युवक को अगवा कर लूटा, लोगों ने थाना घेरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोहद में नया बस स्टैंड पर हुई वारदात, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध

गोहद में नया बस स्टैंड पर सामान खरीदने जा रहे एक युवक को ऑटो से आए चार बदमाश अगवा कर ले गए। घटना शनिवार शाम 4 बजे की है। अपहरण की खबर जब दुकान मालिक तक पहुंची तो उसने मोहल्ले वासियों के साथ थाने का घेराव कर लिया। दो घंटे बाद युवक किसी तरह से बदमाशों के चंगुल से छूटकर थाने पहुंचा तब लोगों का आक्रोश शांत हुआ। अगवा किए गए युवक की कहानी के आधार पर पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। क्योंकि जिन लोगों के खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं उनकी तरफ से व्यापारी के खिलाफ एफआईआर के लिए कुछ समय पहले थाने में आवेदन दिया था।

भोला खटीक निवासी वार्ड 4 खटीक मोहल्ला गोहद की गोलंबर पर मीट की दुकान है। दुकान पर राजू पुत्र बल्लू खटीक नाम का युवक काम करता है। भोला ने बताया कि शनिवार की शाम राजू 68 हजार लेकर सामान खरीदने गया था, जिसे स्टैंड के पास ऑटो से आए चार बदमाश अगवा कर ले गए। आरोपीगण भारत परिहार का नाम ले रहे थे। राजू को उक्त बदमाश मौ रोड पर करवासा के पास ले गए जहां उसके साथ मारपीट कर रुपए तथा मोबाइल छीन लिया। मगर पुलिस ने बताया कि भोला के खिलाफ मारपीट के आरोप में दो घंटे पहले शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है।

गोहद थाने का घेराव करते खटीक मोहल्ला के लोग ।
खबरें और भी हैं...