पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पर्यावरण संरक्षण के लिए 3 किमी दौड़े युवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम भारौली में ग्रामीणों ने कराई 3 किमी की मिनी मैराथन, विवेक रहे अव्वल

भारौली जन कल्याण समिति द्वारा पर्यावरण संवर्धन एवं युवाओं में उत्साह बढ़ाने के लिए रविवार को भारौली में 3 किमी की मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की। नर्मदा न्यास के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। भारौली तिराहे से शुरू हुई जिसमें सैकड़ों ग्रामीण युवा धावकों ने हिस्सा लिया। दौड़ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर भारौली कला के विवेक सिंह पुत्र कल्लू सिंह रहे। दूसरे स्थान पर भारौली खुर्द के गोलू सिंह और तृतीय स्थान पर भारौली खुर्द के कोमल सिंह रहे। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता को 3100, द्वितीय विजेता को 2100 और तृतीय विजेता को 1100 रुपए का पुरस्कार दिया गया।

दौड़ से युवाओं का उत्साह बढ़ा: प्रतियोगिता के दौरान विजेताओं को इनाम देते हुए मुख्य अतिथि न्यास के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा दौड़ का आयोजन ग्रामीण युवाओं में जोश बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। क्षेत्र के अधिकांश युवा पढ़ लिखकर सेना में जाते हैं जिन्हें ऐसी प्रतियोगिताओं से बल मिलता है। दौड़ प्रतियोगिता में समिति के पानसिंह मास्टर, कोकसिंह, रविंद्र सिंह, राजेश जादौन, गनेश सिंह, रविशंकर फौजी, राजवीर सिंह, विशंभर सिंह, मोहरसिंह, राजकुमार सिंह, द्वारिका सिंह, राजूसिंह, रवि सिंह, रोहित सिंह, शिवनाथ सिंह, सुल्तान सिंह भदौरिया, राजेश सिंह, संदीप सिंह आदि लोग मौजूद थे।

भारौली में आयोजित दौड़ में विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार देते मुख्य अतिथि ।
खबरें और भी हैं...