पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • 18 Ministers Of Kamal Nath Cabinet Resigned, Said Now The Chief Minister Will Be Formed Afresh, Will Not Let BJP Succeed In Their Plans

कमलनाथ दोपहर सोनिया से मिले, सिंधिया खेमे के 17 विधायक बेंगलुरु गए; देर शाम कैबिनेट के 18 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री कमलनाथ को बैठक में सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दिया। - Dainik Bhaskar
मुख्यमंत्री कमलनाथ को बैठक में सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दिया।

भोपाल. मध्य प्रदेश में 7 दिन से चल रहे सियासी ड्रामे में सोमवार को बड़ा मोड़ आया। देर रात हुई कैबिनेट की बैठक में 20 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुलाकात से लेकर देर रात मंत्रियों के इस्तीफे तक राजनीति गरमाई रही। 

सोमवार को दिनभर चला घटनाक्रम:
 

1:30 बजे : ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के मंत्रियों और विधायकों के फोन बंद होने की खबर फैल गई। 

2.30 बजे : कमलनाथ नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके निवास 10 जनपथ पहुंचे। 15 मिनट तक चर्चा की।
2.45 बजे : कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने के बाद सिंधिया को राज्यसभा भेजे जाने के मीडिया के सवाल पर कमलनाथ ने कोई जवाब नहीं दिया।  
5.30 बजे : सिंधिया खेमे के छह मंत्रियों समेत 17 विधायक बेंगलुरु ले जाए गए, मंत्री-विधायकों के फोन बंद।
6.00 बजे : दिल्ली दौरा बीच में छोड़कर मुख्यमंत्री कमलनाथ भोपाल पहुंचे, सीएम हाउस में मंत्री-विधायकों के साथ बैठक की। उन्हें 11 मार्च को भोपाल लौटना था।
6.20 बजे : मंत्री संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविंद सिंह और लाखन सिंह ग्वालियर से भोपाल बुलाए गए।
6.40 बजे : कमलनाथ ने मंत्रियों को सीएम हाउस बुलाया। दिग्विजय सिंह भी पहुंचे। विधायकों को भी बुलाया गया। मंत्री उमंग सिंघार भी मौजूद रहे।
7.00 बजे : भाजपा ने मंगलवार को 7:00 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधायकों की बैठक बुलाई।
8.00 बजे : दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले शिवराज सिंह चौहान। उन्हें सुबह की फ्लाइट से भोपाल लौटना है।
8.20 बजे : बताया गया कि बेंगलुरु में विधायकों को तीन जगह पर रखा गया है। उनके साथ सिंधिया के पीए भी मौजूद हैं।
8.30 बजे : ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली के अपने निवास 46 आनंद विलास में देखे गए। वह खुद गाड़ी चलाकर आए थे।
8.45 बजे : शिवराज सिंह चौहान ने गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की।
9.30 बजे : ज्योतिरादित्य फिर से निवास के दूसरे दरवाजे से निकले, उसके बाद वह नहीं दिखे।
10.00 बजे : कांग्रेस विधायक दल की बैठक सुबह 11 बजे सीएम हाउस में बुलाई गई।
10.10 बजे : कैबिनेट की आपात बैठक शुरू हुई, इसमें सभी 20 मंत्री मौजूद थे। डीजीपी और मुख्य सचिव भी मौजूद रहे।
10.20 बजे : राज्यपाल लालजी टंडन का दौरा निरस्त। वह मंगलवार सुबह भोपाल पहुंचेंगे। वे छुटटी पर लखनऊ गए थे।
11.00 बजे: कमलनाथ का बयान : भाजपा माफिया के साथ मिलकर अनैतिक तरीके से सरकार को अस्थिर करना चाहती है। मैं इसे सफल नहीं होने दूंगा।
11.10 बजे : कैबिनेट की आपात बैठक में 20 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सौंपे इस्तीफे। नए मंत्रिमंडल के गठन का अधिकार दिया।

नए सिरे से करेंगे कैबिनेट का गठन : पीसी शर्मा
कैबिनेट की बैठक के बाद  जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा, ' सभी ने अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं। मुख्यमंत्री नए सिरे से कैबिनेट का गठन करेंगे। भाजपा ने जो अस्थिरता कायम करने की कोशिश की है, उससे निपटने के लिए यह कदम उठाया गया है। सरकार हर परिस्थिति से निपटने को तैयार है। यह सरकार 5 साल चलेगी। '

भाजपा को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे: वर्मा
पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा, ' हम भाजपा को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे, हमने सामूहिक रूप से अपने इस्तीफे सौपे हैं जिससे मुख्यमंत्री जी स्वतंत्रता से मंत्रिमंडल का पुनर्गठन कर सकें। सिंधिया के जाने के सवाल पर सज्जन ने कहा कि सिंधिया जहां थे, वहीं हैं। वह कहीं नहीं गए हैं। '

हम सब साथ हैं: उमंग सिंघार
वन मंत्री उमंग सिंघार ने कहा, ' हम सब साथ में हैं, कोई अलग नहीं हैं। सभी ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। माननीय मुख्यमंत्री को नए मंत्रीमंडल के गठन करने का अनुरोध किया गया है। अब वह नई कैबिनेट का गठन करेंगे।'

खबरें और भी हैं...