पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

1984 बैच के आईपीएस अफसर विवेक जौहरी ने राजेंद्र कुमार से पुलिस महानिदेशक का चार्ज लिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र के नए पुलिस महानिदेशक बनाए गए विवेक जौहरी ने चार्ज ले लिया है। - Dainik Bhaskar
मप्र के नए पुलिस महानिदेशक बनाए गए विवेक जौहरी ने चार्ज ले लिया है।
  • इससे पहले विवेक जौहरी बीएसएफ में महानिदेशक थे, डेपुटेशन पर राज्य सरकार ने 5 मार्च को उन्हें पुलिस महानिदेशक बनाया था

भोपाल. मध्यप्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी गुरुवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर चार्ज ले लिया। वहीं डीजीपी वीके सिंह को खेल संचालक बनाया गया है। स्पेशल डीजी सायबर सेल राजेंद्र कुमार को प्रभारी डीजीपी का चार्ज दिया गया था। मध्य प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अफसर विवेक जौहरी बीएसएफ में महानिदेशक थे। डेपुटेशन पर राज्य सरकार ने 5 मार्च को उन्हें पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाया था। उनके पदभार संभालने तक स्पेशल डीजी सायबर सेल को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

खबरें और भी हैं...