पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
भोपाल. शासकीय गीतांजलि कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम चंदुखेडी में संपन्न हुआ। जन स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य विषय पर आधारित इस शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओ ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा बाल संरक्षण, स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया।
शिविर की संचालिका राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आराधना वर्मा एवं डॉ. प्रतीक्षा सावले ने बताया कि कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अलका डेविड के मार्गदर्शन में ग्राम चंदुखेड़ी में 29 फरवरी से 6 मार्च 2020 तक इस शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी स्वयंसेविकाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। स्वयंसेविकाओ ने ग्राम संपर्क के दौरान ग्रामीणों की समस्याओ को जाना उनके समाधान पर चर्चा की। समस्याओं के निराकरण हेतु एक पत्र पर ग्रामवासियों के हस्ताक्षर करवा कर उस पत्र को ग्राम के सरपंच को सौंपा गया। शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा बाल संरक्षण और स्वच्छता के लिए ग्रामीणों को जागरूक भी किया।
शिविर के दौरान बौद्धिक सत्र में प्रो.रमेश बिरमोड द्वारा गांधी- एक प्रेरक व्यक्तित्व पर, गणतंत्र दिवस की परेड में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व रासेयो की तरफ से करने वाली एमवीएम की प्राध्यापक माधुरी सिंघल द्वारा व्यक्तित्व विकास पर, डॉ विक्रम गोयल द्वारा वित्तीय साक्षरता पर व महाविद्यालय परिवार से डॉ. एसके मालवीय द्वारा समय प्रबंधन पर स्वयं सेवकों को संबोधित किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में रासेयाे के क्षेत्रीय निदेशक (मप्र एवं छग) डॉ. अशोक कुमार श्रोती, राज्य एनएसएस अधिकारी (मप्र) डॉ. आरके विजय, बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनंत कुमार सक्सेना, बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी (मुक्त इकाई) राहुल सिंह परिहार उपस्थित रहे। शिविर के समापन समारोह में महाविद्यालय के वरिष्ठतम प्राध्यापक डॉ. आरएन चौबे, डॉ. चंदेल एवं स्कूल शिक्षा विभाग से मोहन सावले उपस्थित थे। समापन समारोह के दौरान स्वयंसेविकायों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य, भजन, गीत एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। सभी को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। शिविर नायिका नूपुर सोंधियां, हर्षिता पटेल और हर्षिता राव को पुरस्कृत किया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.