शोल्डर ब्लेड से 55 किलो वेट उठा तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में हुआ दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर (भोपाल). सागर के अभिषेक चौबे ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। उन्होंने अपने शोल्डर ब्लेड (बखा की हड्डियों) से 55.44 किलो वजन 21 सेकंड तक उठाकर चीन के फेंग यिक्सी के 2012 के पांच साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ अपने नाम कर लिया है। फेंग यिक्सी के नाम 51.40 किलो वजन 8 सेकंड तक उठाने का रिकॉर्ड था, इसे अभिषेक ने और ज्यादा बेहतर करते हुए तोड़ा। सेकेंड ईयर के स्टूडेंट है..

 

 

- अभिषेक चौबे ने इससे पहले दिसंबर 2016 में शोल्डर ब्लेड से 1070 किलो वजन की कार को 27 मीटर तक खींचकर पहली बार अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया था।

- दोनों के ही सर्टिफिकेट्स अब अभिषेक के पास आ चुके हैं। यह जानकारी उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों को दी।  अभिषेक के पिता अवधेश चौबे डॉ. हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय में पोस्टेड हैं। अभिषेक अग्रणी कॉलेज में बीकॉम सेकंड ईयर के स्टूडेंट हैं।

 

विशेषज्ञों की मौजूदगी में हुई थी एक्टिविटी, अब मिला सर्टिफिकेट

 

अभिषेक ने कुछ समय पहले विश्वविद्यालय परिसर में शोल्डर ब्लेड से 55.44 किलो वजन उठाने का काम विशेषज्ञों की देखरेख में किया था। इसकी जांच करने के बाद ही टीम ने सर्टिफिकेट दिया है।

- गौर यूथ फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. विवेक तिवारी लोकल इवेंट कोऑर्डिनेटर रहे। वहीं डाॅ. एसएच आदिल सेफ्टी विशेषज्ञ, डाॅ दिवाकर मिश्रा  मेडिकल विशेषज्ञ एवं नीलू गुप्ता ने फिटनेस विशेषज्ञ के रुप में यह इवेंट विटनेस किया था, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए जरूरी था।