कर्म से व्यक्ति महान बनता है
पचोर | कर्म व्यक्ति को महान बनाता है। जीवन में अच्छे काम करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। यह बात श्री हनुमान जन्मोत्सव पर...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 01, 2018, 03:20 AM IST
पचोर | कर्म व्यक्ति को महान बनाता है। जीवन में अच्छे काम करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। यह बात श्री हनुमान जन्मोत्सव पर चल रही राम कथा के तीसरे दिन श्री राम भक्त हनुमान मंदिर में शुक्रवार को कथावाचक डॉ. धर्म ध्वजाचार्य ने कही।उन्होंने कहा कि नारायण की भक्ति में ही परम आनंद आता है। ऐसे भक्त की वाणी सागर का मोती बन जाती है और वह ईश्वर के रस में डूब जाता है। भगवान को पाने के रास्ते के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि भगवान प्रेम के भूखे हैं। वासनाओं का त्याग करके प्रभु से मिलना संभव है। दान के महत्व को बताते हुए कहा कि दान करने के बाद कभी भी किसी से कहना नहीं चाहिए। समाज में बुराइयां बढ़ने की वजह बताते हुए कहा कि अच्छे लोगों के सामंजस्य में कमी आने से बुराइयों को हावी होने का मौका मिलता है। दांपत्य जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदर्श पति वही है जिसकी प|ी अभावों में भी सुखी रह सके। उन्होंने अन्य प्रसंगों पर भी प्रवचन दिए।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Bhopal News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: कर्म से व्यक्ति महान बनता है
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)