पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Kamal Nath MP Govt Floor Test | Retired Justice Ramesh Kumar Garg On Latest Updates On Madhya Pradesh Government Political Crisis

फ्लोर टेस्ट को अधिक समय तक नहीं रोक सकते विधानसभा अध्यक्ष: कानून विशेषज्ञ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 22 विधायक इस्तीफा दे चुके, कमलनाथ सरकार पर अल्पमत का संकट
  • इस्तीफा मंजूर होने की स्थिति में कांग्रेस के पास 99 और भाजपा की 107 सदस्य संख्या होगी

भोपाल. है।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश था- 7  दिन में जांचें इस्तीफों की वैधता 

  • जिन 22 विधायकों ने इस्तीफे दिए हैं, उन पर स्पीकर को ही फैसला लेना है। प्रतापगौड़ा पाटिल बनाम कर्नाटक सरकार केस में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश था कि इस्तीफा दिए जाने के 7 दिन के अंदर स्पीकर उनकी वैधता जांचें, यदि वे सही हों तो मंजूर करें, अन्यथा खारिज कर सकते हैं।
  • यदि इस्तीफे स्वीकार हो जाते हैं तो 22 विधायकों की सदस्यता चली जाएगी और कांग्रेस सरकार में शामिल सदस्यों की संख्या 121 से गिरकर 99 पर आ जाएगी। सदन की संख्या 206 और बहुमत का आंकड़ा 104 पर आ जाएगा।

अयोग्य ठहराए जाने के बाद भी सुप्रीम कोर्ट ने दी थी चुनाव लड़ने की छूट

  • यदि स्पीकर इस्तीफा स्वीकार नहीं करते हैं, पार्टी व्हिप जारी कर उन्हें सदन में हाजिर होने को कह सकती है। यदि वे फिर भी नहीं आते तो ऐसे में पार्टी उन्हें निष्कासित कर सकती है, तो उनकी सदस्यता बच सकती है।
  • स्पीकर सदस्यों को अयोग्य ठहरा सकते हैं, लेकिन यह अयोग्यता 6 महीने से ज्यादा वक्त के लिए लागू नहीं होगी। कर्नाटक के 17 बागी विधायकों के केस में अयोग्य ठहराए जाने के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चुनाव लड़ने की छूट दे दी थी। वह आदेश मप्र की परिस्थितियों पर भी लागू होगा।

विधायकों को उपस्थित होने के लिए बाध्य नहीं कर सकते

  • स्पीकर ने विधायकों को नोटिस देकर उपस्थित होने को कहा है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि विधायकों को उपस्थिति के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। ऐसे में फ्लोर टेस्ट को भी स्पीकर अधिक समय तक रोककर नहीं रख सकते।
  • यदि कांग्रेस पार्टी अपने विधायकों के अपहरण का आरोप लगाकर कोर्ट जाती है, तो हैबियस काॅर्पस के तहत केस दर्ज होगा। विधायक कोर्ट में हाजिर होंगे तभी केस खारिज होगा। लेकिन कोर्ट से उन्हें सदन में हाजिर कराने के लिए फिर भी बाध्य नहीं किया जा सकेगा।

इन परिस्थितियों में भंग हो सकती है विधानसभा
1. राज्यपाल इस बात से सहमत हो जाएं कि प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति बन गई है, तो वे विधानसभा भंग कर सकते हैं या राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकते हैं। लेकिन ऐसा होने की संभावना कम है।

2. स्पीकर विधानसभा भंग नहीं कर सकते। लेकिन राज्यपाल को इसकी सिफारिश जरूर भेज सकते हैं। सिफारिश को मानना या न मानना राज्यपाल के विवेक पर निर्भर करेगा। 

बाकी विधायक सामूहिक रूप से इस्तीफा दें तो...
22 विधायकों के इस्तीफे मंजूर होने के बाद कांग्रेस के बाकी विधायक प्रजातंत्र की हत्या का आरोप लगाकर सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दें और स्पीकर इन्हें मंजूर कर ले, तो सदन की सदस्य संख्या आधी रह जाएगी। ऐसे में यदि स्पीकर विधानसभा भंग करने की सिफारिश राज्यपाल को करे तो राज्यपाल उसे मान सकते हैं या रिक्त सीटों पर उपचुनाव की सिफारिश चुनाव आयोग से कर सकता है।

खबरें और भी हैं...