पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
भोपाल. दिल्ली में छठे दिन भी रविवार को भाजपा के आला नेताओं की केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर मंथन जारी रहा। इसमें शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। कांग्रेस विधायक डंग और कंसाना के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद भदौरिया के साथ होने की खबरें हैं। हालांकि जब भदौरिया से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला। इधर, ऑपरेशन लोटस से जुड़े नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बिसाहू तीरथ करने गए थे, लौट आए। अब वे लोग माफी मांगें, जो कह रहे थे कि भाजपा ने उन्हें बंधक बनाया है। कमलनाथ के पास जिन विधायकों के लिए दो मिनट का समय नहीं था। अब उनसे पूछ रहे हैं कि कोई काम हो तो बताओ।
फिलहाल सरकार खतरे से बाहर, भाजपा की राह मुश्किल
भाजपा का प्लान तभी सफल हो सकता है, जब कांग्रेस के 8 विधायक इस्तीफा दें। निर्दलीयों के इस्तीफे से उसका काम नहीं बनने वाला। बिसाहूलाल सहित 8 विधायकों की वापसी से भाजपा के लिए सरकार बनाने की राह और मुश्किल हो गई है।
3 मार्च : कांग्रेस के 6, बसपा के 2, सपा के एक व एक निर्दलीय विधायक दिल्ली गए।
4 मार्च : 6 विधायक भोपाल लौटे।
7 मार्च : एक निर्दलीय की वापसी।
8 मार्च : एक कांग्रेसी की वापसी।
(यानी...लापता दो विधायक इस्तीफा भी दे दें तो सरकार को कोई खतरा नहीं है।)
अभी सदन की स्थिति
| प्रभावी संख्या : | 228 |
| सरकार : | 121 |
(कांग्रेस 114+ निर्दलीय 4+ बसपा 2+ सपा 1)
| भाजपा : | 107 |
| बहुमत : | 115 |
(जौरा और आगर मालवा की सीटें रिक्त हैं)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.