- कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश यादव ने इंदौर के विजय नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराया
- कोठारी ने ट्वीट में लगाया था फोटो, जिसमें मंत्री पटवारी, गोविंद सिंह कमलनाथ को दे रहे हैं सहारा
Dainik Bhaskar
Sep 02, 2019, 06:06 PM ISTभोपाल/इंदौर. मुख्यमंत्री कमलनाथ को विसर्जन के लिए ले जाने वाला ट्वीट करने वाले भाजपा नेता राहुल कोठारी के खिलाफ इंदौर में एफआईआर कराई गई है। कोठारी ने ट्वीट में एक फोटो लगाया था और उसमें कैप्शन लिखा था- कमलनाथ को विसर्जन के लिए ले जाते हुए सिंधिया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भाजपा प्रवक्ता राहुल कोठारी ने यह ट्वीट रविवार को किया था। इस मामले में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश यादव ने इंदौर के विजय नगर थाने में राहुल कोठारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के ख़िलाफ़ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने वाले कोठारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने अपने ट्विटर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की एक जन आंदोलन की फ़ोटो पोस्ट करके अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके जरिए मुख्यमंत्री और जनभावनाओं का अपमान करने की कोशिश की गई हैं। यह कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है।
कमलनाथ को विसर्जन के लिए ले जाते हुए सिंधिया 😀😁😀😊 pic.twitter.com/Gpnpr7yW0x
— Rahul Kothari Bjp (@RahulKothariBJP) September 1, 2019
राकेश यादव ने कहा कि इस मामले में धारा 499 में मुक़दमा दर्ज किया गया हैं एवं आईटी एक्ट की धारा 65, 66 के तहत केस दर्ज करने की मांग की गई है। विजयनगर थाने के सब इंस्पेक्टर राम सिंह चौहान ने बताया कि चार धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसमें मुख्य रूप से मानहानि मामला है।
