पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
भोपाल. मध्य प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच कमलनाथ सरकार ने 6 कलेक्टर का तबादला कर दिया है। इसमें गुना और ग्वालियर के कलेक्टर हटाकर मंत्रालय भेजे गए हैं। वहीं, एस विश्वनाथन को गुना का कलेक्टर और कौशलेंद्र विक्रम सिंह को ग्वालियर कलेक्टर बनाया गया है। जितेंद्र सिंह राजे को नीमच का कलेक्टर बनाया गया है। इन जिलों में ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभाव माना जाता है। मुख्य सचिव एसआर मोहंती के हस्ताक्षर वाले आदेश जारी किए जा चुके हैं। अचानक जारी हुए तबादले के आदेश की लोगों के बीच चर्चा है।
इन अधिकारियों के तबादले
| अधिकारी का नाम | पहले | अब |
| जितेंद्र सिंह राजे | कार्यपालक संचालक, पर्यावरण नियोजन | नीमच कलेक्टर |
| एस विश्वनाथन | कलेक्टर हरदा | कलेक्टर ग्वालियर |
| कौशलेंद्र विक्रम सिंह | कलेक्टर विदिशा | ग्वालियर कलेक्टर |
| अनुराग चौधरी | कलेक्टर ग्वालियर | उप सचिव मंत्रालय |
| पंकज जैन | संचालक, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग विभाग | कलेक्टर विदिशा |
| अनुराग वर्मा | उप सचिव मंत्रालय | हरदा कलेक्टर |
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.