पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
भोपाल। कोलार इलाके के कालपानी स्थित सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र मोहित तोमर के साथ स्कूल के शिक्षक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला उजागर हुआ है। छात्र के पिता जगदीश तोमर ने सीएम हेल्पलाइन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना बीते मंगलवार की है। तोमर ने बताया कि उनके बेटे को स्कूल में प्राचार्य द्वारा पीटा गया। इसके कारण उसके सिर में चोट आई है। वह दो-तीन दिन स्कूल नहीं गया। वह घबरा गया था। समझा-बुझाकर स्कूल भेजा गया। दो- तीन दिन बाद वह स्कूल भी पहुंचने लगा। पक्ष जानने के लिए स्कूल के प्राचार्य से संपर्क नहीं हो सका। स्कूल की हेडमास्टर शारदा कटारे ने बताया कि प्राचार्य या किसी भी शिक्षक ने इस बच्चे को हाथ तक नहीं लगाया, पीटा भी नहीं, वह स्कूल में गिर गया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.