पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Congress Nominated Phool Singh Baraiya As Rajya Sabha Candidate, Came To Congress Before Lok Sabha Elections

फूल सिंह बरैया को कांग्रेस ने राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया, लोकसभा चुनाव के पहले पार्टी में हुए थे शामिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दलित नेता फूल सिंह बरैया को कांग्रेस ने राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया। - फाइल - Dainik Bhaskar
दलित नेता फूल सिंह बरैया को कांग्रेस ने राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया। - फाइल
  • प्रदेश में राज्यसभा की दो सीटों पर कांग्रेस ने देर शाम प्रत्याशियों की घोषणा की
  • दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया, सिंह ने नामांकन भरा, बरैया कल भरेंगे

भोपाल. ग्वालियर से आने वाले कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया को पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। बरैया लोकसभा चुनाव के पहले मार्च 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। राज्यसभा चुनाव के लिए दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को नामांकन भर दिया है। वहीं फूल सिंह बरैया ने भी आज यानि गुरुवार को नामांकन फार्म ले लिया है और शुक्रवार को वह पर्चा दाखिल करेंगे। 


फूल सिंह बरैया कांग्रेस में शामिल होने से पहले बहुजन संघर्ष दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। वह लोकसभा चुनावों के पहले कमलनाथ की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बरैया किसी ज़माने में बहुजन समाज पार्टी के साथ भी रहे हैं। कमलनाथ के कामों की तारीफ करने वाले बरैया दलित वर्ग से आते हैं और भाजपा के डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने के कारण कांग्रेस ने बरैया को अपना उम्मीदवार बनाया है। 


हालांकि मप्र में जारी सियासी घमासान के बीच विधायकों की संख्याबल देखें जो एक-एक सीट पर कांग्रेस और भाजपा को मिलेगी। तीसरी सीट को लेकर लड़ाई रहेगी, लेकिन ताजा हालात में राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए घमासान दिख रहा है। हालांकि तीसरी सीट पर अब की स्थिति में भाजपा के पक्ष में जाती दिख रही है। 

खबरें और भी हैं...