पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को कमला पार्क के पास शुक्रवार रात कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। भाजपा का आरोप है कि राजाभोज की प्रतिमा के पास से गुजरते समय उनकी गाड़ी पर पत्थर भी फेंके गए। कई कार्यकर्ता गाड़ी पर चढ़ने लगे। वीडियो के आधार पर धारा 307 के तहत नामजद एफआईआर करने की मांग को लेकर भाजपा ने श्यामला हिल्स थाने का घेराव किया। रात 12 बजे बाद भी कार्यकर्ता जमे हुए थे। पुलिस ने 30-35 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर रास्ता रोकने और प्रदर्शन करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस पथराव और गाड़ी पर चढ़ने जैसी घटना से इनकार कर रही है।
सिंधिया पर जानलेवा हमला करने का प्रयास
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि, "मैं स्तब्ध हूं कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो चुकी हैं। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। आम आदमी की बात छोड़िए पूर्व केंद्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के ऊपर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया, उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई, उन पर पत्थर बरसाए गए। बमुश्किल ड्राइवर ने वहां से अपनी गाड़ी निकाली। अब आप सहज कल्पना कर सकते हैं कि प्रदेश की स्थिति कैसी होगी। ऐसी सरकार जो बहुमत खो चुकी है वह बौखलाहट में हमले करवा रही है। मैं इस हमले की निंदा करता हूं और पुलिस प्रशासन से अपील करता हूं कि जो भी दोषी हैं उन पर कार्रवाई की जाए।"
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.