Dainik Bhaskar
Dec 03, 2019, 12:07 PM ISTभोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं सुबह 7 बजे से शुरू हो रही हैं। इस समय को लेकर छात्र आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। वे सुबह 7 की जगह सुबह 8 बजे करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों की इस समस्या को प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ ने पत्र खिलकर कुलपति के सामने रखा है।
इसमें सर्दी को तो प्रमुख कारण बताते हुए यातायात की समस्या के अलावा कई परीक्षा केंद्रों में रोशनी की व्यवस्था सही नहीं होने जैसे कारण बताए हैं। प्रो. कैलाश त्यागी ने बताया कि बीयू द्वारा जारी किए गए टाइम टेबल के अनुसार पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 7 से 10 बजे तक आयोजित की जाती है। यह समय सर्दी के मौसम के कारण असुविधाजनक है। इसका एक कारण यह भी है कि सुबह 8 बजे की परीक्षा के लिए केंद्र पर सुबह 6.30 बजे उपस्थित होना पड़ता है।
इस समय आने-जाने के लिए साधन भी आसानी से उपलब्ध नहीं होते। बड़ी संख्या में छात्र आसपास के शहरों और गांवों से परीक्षा देने केंद्रों पर पहुंचते हैं। इसमें उन्हें परेशानी होती है। इन कारणों से छात्रों की परीक्षा छूटने से इंकार नहीं किया जा सकता।