पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
नई दिल्ली/भोपाल.
बड़ौदा राजपरिवार ने की सिंधिया और मोदी के बीच मध्यस्थता
कमलनाथ सरकार के खिलाफ संघर्ष की पहली कोशिश नरोत्तम मिश्रा ने की थी, जब वह असफल हो गई तो फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने सारे सूत्र संभाले और बगावत का दूसरा अध्याय शुरू हुआ। रणनीति बनाने के लिए सोमवार को अमित शाह के घर बैठक हुई। इसमें जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए। उधर, दिनभर मोदी और सिंधिया के बीच मुलाकात की खबर चलती रही, लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी मुलाकात पहले ही हो चुकी है।
प्रधानमंत्री और सिंधिया के बीच मध्यस्थता सिंधिया के ससुराल पक्ष से बड़ौदा राजपरिवार की महारानी ने की। उन्होंने ही सिंधिया को भाजपा से संपर्क के लिए तैयार किया। उधर, प्रधानमंत्री ने सिंधिया से बातचीत का जिम्मा नरेंद्र सिंह तोमर को सौंपा, क्योंकि ग्वालियर-चंबल के नेताओं में सिंधिया को लेकर अजीब सा पसोपेश रहता है। बताते हैं कि तीन दिन पहले मीटिंग के लिए सिंधिया तोमर के घर भी जा चुके हैं। वहीं आगे की रणनीति पर उनकी बातचीत हुई थी।
जो सही कांग्रेसी, वो कांग्रेस में रहेगा
इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य से संपर्क की कोशिश हो रही है। बताया गया है कि उन्हें स्वाइन फ्लू है। जो सही में कांग्रेसी है, वो कांग्रेस में ही रहेगा।
सरकार को ले डूबेंगे उसके पाप
भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा जनता को छलने में लगी सरकार को जनता माफ नहीं करेगी। सरकार को उसके पाप ले डूबंगे। सरकार बताए, ये धोखेबाजी कब तक करती रहेगी।
सियासी संकट के मूवर्स एंड शेकर्स
कांग्रेस के 9 रणनीतिकारों ने सरकार बचाने निकाला रास्ता
इनके अलावा सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, जयवर्धन सिंह, सुरेंद्र वर्मा, पीसी शर्मा और बाला बच्चन सरकार की रणनीति को आगे बढ़ाने में जुटे रहे।
भाजपा : ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने की इनकी रणनीति
विनय सहस्त्रबुद्धे, नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, आशुतोष तिवारी और रमाकांत भार्गव भाजपा के पूरे ऑपरेशन को डील किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.