पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
विदिशा/ सिरोंज | विदिशा की सीमा से लगे अशोकनगर के करीला गांव में शनिवार को रंगपंचमी पर तीन दिवसीय मेला लगेगा। मेले के लिए मां जानकी के दरबार में आकर्षक सजावट की गई है। कोराेना वायरस के चलते प्रशासन ने बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है इसके बावजूद मेले में मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा और अन्य प्रदेशों से लाखों लोग पहंुचेंगे। विदिशा सीएमएचओ डॉ. केएस अहिरवार के मुताबिक मुख्य मार्गों पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।
मान्यता... लव-कुश का हुआ था जन्म
मान्यता है कि भगवान राम ने जब सीता का परित्याग कर दिया था, तब माता सीता करीला में ऋषि वाल्मीकि के आश्रम में आकर रही थीं। इस आश्रम में माता सीता ने लव-कुश को जन्म दिया था। लव-कुश के जन्म पर करीला में खुशियां मनाई गईं और अप्सराओं का नृत्य हुआ था। जिस दिन खुशियां मनाई गई वह रंगपंचमी का दिन था। तभी से यहां राई नृत्य का यह सिलसिला तभी से चला आ रहा है। लोग मन्नत पूरी होने पर नृत्य करवाते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.